शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/Raipur
शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में आज “राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020” के अंतर्गत दीक्षारंभ समारोह एवं इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर जी रहे।



कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत राज्य गीत,के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक जी ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का पुष्प एवं तिलक लगाकर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
बच्चों द्वारा रंगारग संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, संस्थान के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया…

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020” माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश की शिक्षा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव है। यह नीति रटंत विद्या से निकालकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर देती है।
उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय शिक्षा परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध परंपरा है। प्राचीन काल में गुरुकुल शिक्षा प्रणाली थी, जहाँ गुरु-शिष्य का संबंध केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं था, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का आधार था। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय उस समय शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र हुआ करते थे।
नालंदा विश्वविद्यालय में दुनिया भर से विद्यार्थी ज्ञान अर्जित करने आते थे। यही हमारी सांस्कृतिक विरासत है। आज NEP-2020 के माध्यम से हम फिर से उसी गौरव को पुनः स्थापित कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार शिक्षा और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है…

विधायक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।
राज्य सरकार बेटियों को, जो कॉलेज में नियमित पढ़ाई कर रही हैं और पात्र हैं, उन्हें तीस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खाते में प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य है कि आर्थिक कारणों से कोई भी बेटी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। यह राशि उनकी पढ़ाई, किताबें और अन्य जरूरतों में मदद करेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायक होगी।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा – “आज का युवा भारत नौकरी माँगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बने। आप Startup शुरू करें, नवाचार करें, अपने हुनर से न केवल अपना बल्कि सैकड़ों लोगों का भविष्य बनाएं। आप ही आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माता हैं।”
कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विधायक जी ने महाविद्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मंडल महामंत्री नरेन्द्र निर्मलकर, पुनाराम कलिहारी, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद विधि यादव, पार्षद सरिता देवांगन, प्राचार्य डॉ. अनुपमा आस्थामा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीखा तिवारी, जनभागीदारी समिति सदस्य सुरेन्द्र रजक, संध्या वर्मा, बूथ अध्यक्ष भारती साहू, सितारा देवी, सुनीता विश्वकर्मा, प्रमोद साहू, नीरज प्रजापति, रंजन सिन्हा, दुर्गेश साहू, उमा कोसरे तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
===
