
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
दुर्ग-धमधा मार्ग पर देर रात्रि हुई अंधी हत्या एवं लूट की वारदात को महज 48 घंटे में सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जेवरा सिरसा एवं चिखली क्षेत्र के जागरूक नागरिकों को आज नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) दुर्ग हर्षित मेहर (IPS) द्वारा कार्यालय में सम्मानित किया गया।



उल्लेखनीय है कि घटना देर रात लगभग 2:00 बजे की होने के कारण मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। ऐसे में सड़क की ओर सही दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे ही पुलिस के लिए “मुख्य प्रत्यक्षदर्शी” साबित हुए। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से ही पुलिस आरोपियों तक पहुँचने में सफल रही।
सम्मान एवं धन्यवाद…

पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह: सीएसपी दुर्ग द्वारा नागरिकों को बुके (फूलों का गुलदस्ता) एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सहयोग की सराहना: नागरिकों द्वारा सही स्थान पर कैमरे लगाने, फुटेज एवं DVR तत्काल उपलब्ध कराने में दिए गए पूर्ण सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन ने उनका आभार व्यक्त किया।
सीधा संपर्क: सीएसपी श्री हर्षित मेहर ने भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए उपस्थित नागरिकों के साथ अपना व्यक्तिगत नंबर साझा किया।
नागरिकों का संकल्प…
सम्मानित हुए नागरिकों ने दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और संकल्प लिया कि वे अपने आसपास के अन्य लोगों, दुकानदारों एवं कारखाना मालिकों को भी अपने परिसरों में सही दिशा में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
दुर्ग पुलिस की अपील…
“सुरक्षा में आपकी सतर्कता ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। अपने घरों, दुकानों और संस्थानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं और उनकी दिशा मुख्य मार्ग की ओर रखें।”
===
