
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
शहर के शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में नगर पालिक निगम द्वारा शहर वासियों को अंत्येष्टि के लिए दी जा रही निशुल्क लकड़ी वितरण का लाभ नहीं मिल रहा है।



उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा दुर्ग शहर सहित आसपास के गाँव से परिजन मृत व्यक्ति कीअंत्येष्टि करने यंहा आते हैं जिन्हें दुर्ग निगम की निशुल्क लकड़ी वितरण योजना का लाभ दिया जा रहा था।
इस दौरान अखिलभरतीय अनुसूचित हेला जाति महापरिसंघ के प्रदेशमहासचिव अनिल मनहरे ने बताया कि गत सप्ताह से निशुल्क लकड़ी वितरण करना बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि निशुल्क लकड़ी वितरण का ठेका समाप्त हो जाने से निशुल्क लकड़ी वितरण बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी में बताया की ठेका तो समाप्त हो गया है परंतु जब तक दूसरा ठेका की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक पूर्व ठेकेदार को ही निशुल्क लकड़ी वितरण योजना का लाभ आम जनता को देना होगा। वही पूर्व ठेकेदार ने शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम में निशुल्क लकड़ी वितरण का ठेका समाप्त होने के कारण निशुल्क लकड़ी वितरण करना संभव नहीं है का एक स्टिकर चस्पा करके भी रखा है।
===
