जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा कांग्रेस पार्टी के चाल और चरित्र से सभी भलीभांति परिचित है

TheCityReport@durg. भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा भाजपा के प्रत्याशी के चरित्र पर लगाये गये आरोप के ख़िलाफ़ युवा मोर्चा दुर्ग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पर आरोप लगाया है की भाजपा के प्रत्याशी श्री नेताम के चरित्र हंनन करने का प्रयास कर आदिवासी अस्मिता का मजाक बनाया है जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला दुर्ग के द्वारा जिलाध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पटेल चौक पर पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा कांग्रेस पार्टी के चाल और चरित्र से सभी भलीभांति परिचित है छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार लगातार आदिवासी समुदाय का मजाक बना रही है तानाशाह व अराजक भूपेश सरकार के झूठ फरेब धोखा और प्रदेश भर में अपराध को बढ़ावा से जनता में भूपेश सरकार के प्रति गुस्सा है जिससे भयभीत होकर कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर के विधानसभा उपचुनाव को घटिया रंग देने की कोशिश कर रहे हैं अपना हार सामने देख भूपेश सरकार भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर झूठा व बेबुनियाद आरोप लगा रही है भाजपा प्रत्याशी पर चारित्रिक आरोप लगाकर कांग्रेस आदिवासी अस्मिता का मजाक बना रही है युवा मोर्चा भूपेश सरकार की इस घटिया राजनीति का घोर विरोध करती है आज युवा मोर्चा ने इस विषय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है।

पुतला दहन में मुख्य रुप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, मनोज सोनी, जिला महामंत्री तेखन सिन्हा,गौरव शर्मा,जिला उपाध्यक्ष राहुल दीवान, जिला मंत्री मनीष साहू, अमित पटेल ,जिला मिडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू सह मीडिया प्रभारी गुलशन दिल्लीवार,प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल भट्ट, योगेश साहू, स्वाध्यय मंडल संयोजक निलेश अग्रवाल,प्रशिक्षण प्रमुख दुष्यंत साहू, नारायण दत्त तिवारी,पीयूष मालवीय, अभिषेक टंडन,पार्वती पंडित ,राहुल पाटिल,मंडल अध्यक्षगण कन्हैया देवांगन,दीपक सिन्हा, मंडल महामंत्रीगण ईश्वर देवांगन,गोपु पटेल अनिकेत यादव ,,उपाध्यक्ष ताम्रध्वज साहू,निरंजय दुबे,,नवीन राव, कुंदन साहू , फलेंद्र यादव, नागेश कौशिक,नवीन साहू,रोहित ताम्रकार , सूरज साहू, धनंजय सिंह, जगतजीत सिंह, घनश्याम , राहुल देवांगन,रूपेश साहू,खिलेश देशलहरे,गोलू ठाकुर, मोहित जैन, महेंद्र यादव,शुभम कोम्बे , रवि देवांगन,उदय पाल, शंकर साहू, रवि साहू,समीर कृष्णा निर्मलकर,निशीकांत मिश्रा,ओमप्रकाश पांडेय ,पार्षद योगेश ठाकुर एवं गुड्डु साहू ,रवि यादव धनंजय सिंग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
