
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर अज़ीज़ फूड कैटरर्स की ओर से यात्रियों एवं मुसाफिरों की सुविधा और जरूरत के समय सहायता के उद्देश्य से दुर्ग रेलवे स्टेशन को एक स्ट्रेचर भेंट किया गया।


इस दौरान अज़ीज़ फूड कैटरर्स के संचालक हाजी अब्दुल अज़ीज़ एवं इम्तियाज़ खान ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्टेशन मास्टर एवं रेलवे के संबंधित अधिकारियों को स्ट्रेचर सौंपा।
अज़ीज़ फूड कैटरर्स की यह पहल ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सेवा, सद्भाव और इंसानियत का एक खूबसूरत संदेश देती है…
इस अवसर पर अज़ीज़ फूड कैटरर्स की ओर से कहा गया कि रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। किसी यात्री की अचानक तबीयत खराब होने अथवा आपातकालीन स्थिति में स्ट्रेचर की आवश्यकता पड सकती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर यह छोटा-सा सेवा कार्य किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य मानव सेवा, यात्रियों की सुविधा और जरूरतमंदों की तत्काल सहायता करना है। रेलवे अधिकारियों ने इस सेवा भावना की सराहना करते हुए स्ट्रेचर उपलब्ध कराने के लिए अज़ीज़ फूड कैटरर्स का आभार व्यक्त किया।
===
