आगामी कार्यक्रमों और संगठन मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/रिसाली
भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आज आशीर्वाद भवन, रिसाली मैत्री कुंज में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


बैठक में आगामी वृहद तीज महोत्सव 2026 की तैयारियों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि “भाजपा का कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को और मजबूत करें।”

वहीं जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि “मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल के कार्यकर्ताओं की सक्रियता सराहनीय है। आगामी सभी कार्यक्रमों को हम सब मिलकर सफल बनाएंगे।”
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार,राजीव पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता राव, डॉ. भारती साहू, अय्यर, प्रदेश कन्या संयोजिका संस्कृति वर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तेखन सिन्हा, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास,सीखा तिवारी, मंडल महामंत्री पुनाराम कलिहारी,गुड्डु झा, दशरथ साहू सहित दोनों मंडलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं पार्षदगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
===
