
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दुर्ग संभाग के दुर्ग राजनंदगांव बालोद बेमेतरा भिलाई मानपुर मोहल्ला के ग्रामीण व शहर जिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों का और मास्टर ट्रेनर का तीन दिवसीय आवास प्रशिक्षण शिविर का आज 36 फोर्ट कोलियापुरी दुर्ग में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज वरिष्ठ नेता चरणदास महंत पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,प्रदेश संगठन मंत्री मलकीत सिंह गेदु सभी जिला अध्यक्ष सहित जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर बेमेतरा जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा राजनंदगांव जिला अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार सहित अन्य जिला अध्यक्षों की विशेष उपस्थिति में आज समापन हुआ ।



5 सितंबर को तीन देवासी दिवस शिविर के उद्घाटन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,टी एस सिंह देव दीपक बैज,रविंद्र चौबे सहित अन्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे और वक्त के रूप में उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष को प्रशिक्षण भी दिया…

शिविर में तीन दिन अलग-अलग सत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना, उत्थान और देश की विकास में कांग्रेस का योगदान, संगठन सृजन का महत्व, कृषि नीति को वर्तमान सरकार में किसानों की स्थिति, वर्तमान राजनीति में धर्म और धर्मनिरपेक्षता, सर्वोदय विकास और संविधान प्रारूप , संगठन का महत्व निर्माण और दायित्व, वर्तमान राजनीति में छात्रों के मुद्दे, मीडिया और सोशल मीडिया का महत्व व अन्य विषयों पर चिंतन और प्रशिक्षण दिया गया।
अंत में आज प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा सभी प्रशिक्षण मैं शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई…

प्रशिक्षण शिविर में दुर्ग शहर से अल्ताफ अहमद, आनंद ताम्रकार, गुरदीप भाटिया, देवश्री साहू , मनीष बघेल और मास्टर ट्रेनर में सुशील भारद्वाज और सुमित घोष दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस से देवेंद्र देशमुख, शिवकुमार वर्मा, मोहन साहू, संतोष बाफना, कमलेश साहू, मनहरण यादव, उमेश साहू, राजेश ठाकुर, श्रीकांत वर्मा मास्टर ट्रेनर में प्रकाश सिंह ठाकुर और महेंद्र सिन्हा शामिल हुए।
शिविर के समापन समारोह में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू ,केशव बंटी हरमुख, प्रदेश सचिव अयूब खान संगठन मंत्री रॉय सिंह ढिकोला, प्रवक्ता नासिर खोखर, राकेश सिन्हा,अभिषेक जांगड़े,करीम खान,भूपेंद्र सेन, राम सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
===
