प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने वी.सी. के माध्यम से तैयारी की समीक्षा…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार की संध्या विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। विडियो कांफ्रेसिंग में कलेक्टर अभिजीत सिंह अभियान के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ बी.के. दुबे एवं अन्य विभागों के नोडल अधिकारी सहित विधायकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जुड़े थे।




प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने अवगत कराया कि संभाग मुख्यालय दुर्ग में सेवा संकल्प अभियान की प्रथम दिवस संध्या पर सवा लाख आशीर्वाद का दीया जलाएं जाएंगे। इस हेतु विधायकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी दायित्व सौंपे गये हैं। उन्होंने कलेक्टर एवं अधिकारियों को बेहतर ढंग से सफल आयोजन का दायित्व सौंपते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थान चयन एवं समुचित तैयारी करने के निर्देश दिये।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इसी तरह जिले के नगरीय निकायों एवं विकासखंड मुख्यालयों में भी सामूहिक रूप से एक सुनिश्चित स्थान पर आशीर्वाद का दीया जलाने का पहल किया जाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक सामंजस्य के साथ जिले में सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाया जाए।
===
