कचरा फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई, दो दिवस में कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट देने के निर्देश…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
नगर पालिक निगम आयुक्त लीना कोसम ने आज सुबह स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, शोएब अहमद एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वार्ड क्रमांक 28 एवं 29 में मॉर्निंग विजिट कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।



इस दौरान सामने आई समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। आयुक्त ने निर्धारित कार्यों को दो दिवस के भीतर पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य किया है।निरीक्षण के दौरान पचरीपारा में खुले प्लॉटों में पड़े मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड क्रमांक 28 एवं 29 की सभी नालियों की तल तक व्यापक सफाई कराने को कहा गया, ताकि जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
वार्ड 28 में जनरल स्टोर के सामने सड़क पर कचरा पाए जाने पर संबंधित दुकान के विरुद्ध कार्रवाई एवं जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह कन्हैया ट्रेड हाउस के पास कचरा मिलने पर संबंधित दुकान पर जुर्माने की कार्रवाई करने तथा वार्ड की गलियों में अतिरिक्त पेड़ों की छंटाई कराने के निर्देश दिए गए।
गीला-सूखा कचरा अलग देने नागरिकों से अपील…

मॉर्निंग विजिट के दौरान आयुक्त लीना कोसम ने कचरा वाहन को रुकवाकर गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहित किए जाने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग कर ही कचरा वाहन में दें। उन्होंने अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा मॉर्निंग विजिट के दौरान सामने आने वाली समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
===
