
The CityReport News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देश पर गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में निगम आयुक्त, जोन अधिकारियों के साथ जोन क्रमांक-1 नेहरू नगर अंतर्गत विभिन्न तालाबों का निरीक्षण कर विसर्जन व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। वहीं जोन क्रमांक-2 वैशाली नगर क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों एवं तालाब सफाई का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।



जोन क्रमांक.1 नेहरू नगर अंतर्गत आमा तालाब, कोहका भेलवा तालाब एवं नक्टा तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने विसर्जन स्थल पर साफ सफाई, पूजा सामग्री के व्यवस्थित निपटान एवं नागरिकों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
विसर्जन के दौरान नागरिकों से भी पूजा सामग्री निर्धारित स्थान पर ही रखने की अपील की गई…

निरीक्षण के दौरान तालाबों में पूजा सामग्री को अलग से एकत्र करने के लिए कुंड बनाने या पात्र रखने के निर्देश दिए गए, ताकि पूजन सामग्री तालाब में न जाए और जलस्रोतों की स्वच्छता बनी रहे। विसर्जन के दौरान नागरिकों से भी पूजा सामग्री निर्धारित स्थान पर ही रखने की अपील की गई है।
इसी प्रकार जोन क्रमांक-2 वैशाली नगर अंतर्गत कुरूद स्थित गोकुल नगर ऑक्सीडेशन पॉइंट का निरीक्षण किया गया। व्यवस्था सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक-22 कुरूद बस्ती स्थित पुलिया का भी जायजा लिया गया। स्थानीय आवागमन की सुविधा एवं आवश्यकता को देखते हुए पुलिया का संधारण कार्य जल्द करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। आयुक्त ने मौके पर स्थल की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक तकनीकी एवं निर्माण संबंधी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने कहा।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त दिनेश कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, अधिकारी अर्पित द्विवेदी, सहायक राजस्व अधिकारी शशांक शेखर, अर्पित द्विवेदी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, शंकर सहानी, अंजनी सिंह सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
===
