पंजीकृत श्रमिकों से ई-केवायसी कराने अपील…

The CityReport News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत श्रम विभाग द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में जिले के सभी निर्माण एवं असंगठित कर्मकारों की सुविधा के लिए ई-केवायसी किया जा रहा है।



इन शिविरों में सीएससी वीएलई के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन कार्ड में आधार कार्ड के अनुसार नाम, जन्म तिथि, पता आदि की विवरण की त्रुटियों का संशोधन कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि श्रमिक कार्ड में उल्लेखित विवरण और आधार कार्ड के डेटा में अंतर होने के कारण कई पात्र श्रमिक विभागीय कल्याणकारी योजनाओं के प्रत्यक्ष लाभ से वंचित रह जाते हैं, इस समस्या से निराकरण हेतु प्रत्येक क्षेत्र में नियमित शिविर लगाकर मौके पर ही आवश्यक सुधार किये जा रहे हैं।
जिले की समस्त पंजीकृत श्रमिकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी शिविर अथवा वीएलई से संपर्क कर अपने मूल आधार कार्ड, मूल श्रमिक पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित हो और अपने विवरण में तत्काल सुधार करवाये ताकि शासन की योजनाओं की राशि बिना किसी अवरोध के खाते में राशि अंतरित हो सके।
===
