
The CityReport News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/दंतेवाड़ा
आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार बैठक दंतेवाड़ा जिले में संगठन विस्तारक उज्जवल दीवान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संगठन को मजबूत करने, आम जनता से सीधे जुड़ने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।



बैठक में बल्लू राम भवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष; रामेश्वर यादव, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष; ज्वाला सिंह ठाकुर, जिला सचिव; दिलीप सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष; श्रीमती पद्मा ठाकुर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा; सुश्री कमला ताती, अनुसूचित जनजाति विंग सहित लता नाग, करण कुमार वर्मा, परमाबाई नाग, खेमराज सोम, शंकर पोयम, प्रेम साहू, अजय सेठीया एवं नीलांसु सरकार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आम जनता के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद और पीड़ित लोगों को उनके अधिकारों एवं आवश्यक सेवाओं की जानकारी और सहायता मिल सके।
शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा आम जनता की समस्याओं को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और विभागों तक पहुंचाने पर चर्चा…
इसके साथ ही शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा आम जनता की समस्याओं को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और विभागों तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित न रहकर जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहना और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाना है। गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों तक संगठन का विस्तार करने तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर जनता के बीच सक्रिय रूप से काम करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
बैठक में महिला, आदिवासी, युवा एवं वंचित वर्गों की भागीदारी बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं की जानकारी एकत्र करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
संगठन विस्तारक उज्जवल दीवान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझें और उन्हें जनहित के मुद्दों के रूप में मजबूती से उठाएं। बैठक के दौरान संगठन को बूथ एवं स्थानीय स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में दंतेवाड़ा जिले में जनसंपर्क, जनजागरूकता और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
===
