
TheCityReport News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
छत्तीसगढ़ में दुर्ग भिलाई सहित आसपास में हुई लगातार बारिश के चले सभी नदी नाले उफान के साथ बहने और रहवासी इलाकों में जल भराव होने से बाढ़ जैसी स्तिथि निर्मित होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ में फसे स्थानीय नागरिको को बाहर निकाल राहत शिविर में पहुचाया।



इसी कड़ी में दुर्ग संभाग आयुक्त एस.एन.राठौर औऱ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने रविवार को गणपति विसर्जन स्थल शिवनाथ नदी के जल स्तर का जायजा लियाl साथ ही मूर्ति विसर्जन के संबंध में अधिकारियो को प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए सभी मूर्तियां विसर्जित कराने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही कमिश्नर एस.एन.राठौर एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा भरदा स्थित राहत शिविर में बाढ़ प्रभावितों से मुलाक़ात कर व्यवस्था का जायजा लिया गया।
===
