
TheCityReport News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
दुर्ग जिले के थाना अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन हंट कॉलोनी के पीछे भारी जलभराव होने एवं नागरिकों के बाढ़ के पानी में घिरने की आपातकालीन सूचना प्राप्त होते ही, जिला सेनानी के निर्देशन में एसडीआरएफ (SDRF) एवं नगर सेना दुर्ग की रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।



घटनास्थल पर 10 से 12 फीट तक गहरा पानी भरा हुआ था, जिसके चलते घरों में आवागमन पूर्णतः अवरुद्ध हो गया था। जलभराव के बीच एक गंभीर रूप से अस्वस्थ महिला तथा दो छोटी बच्चियों सहित कुल 10 लोग फंसे हुए थे।

जहां एसडीआरएफ की प्रशिक्षित टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू बोट व लाइफ जैकेट की मदद से सघन बचाव अभियान चलाया।
टीम ने अत्यंत सावधानीपूर्वक अस्वस्थ महिला और दोनों बच्चियों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित बाहर निकाला। अभियान के दौरान सभी 10 प्रभावित व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया एवं बीमार महिला को समुचित प्राथमिक देखभाल उपलब्ध कराया गया।
===
