TheCityReportnews@durg. दुर्ग अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला दुर्ग के तत्वावधान में शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ नागेंद्र शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मूल कर्तव्य, एवं अधिकारों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन, सचिव श्री रवि शंकर सिंह अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष श्री समीर कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष रमेश शर्मा महामंत्री दीपेंद्र देशमुख अधिवक्ता संघ दुर्ग के पूर्व अध्यक्षगण शिव शंकर सिंह, गुलाब सिंह पटेल अधिवक्ता परिषद के संरक्षक सुदर्शन महलवार,, श्रीमती सुनीता चोपड़ा ने भी भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परिषद की सह मंत्री श्रीमती एम कामाक्षम्मा एवं आभार प्रदर्शन महिला प्रमुख श्रीमती स्नेहा वैद्य, ने किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी गण लक्ष्मीकांत शर्मा, श्रीमती कविता गिरी गोस्वामी, श्रीमती नीता साहू, सहित अधिवक्ता एम के दिल्लीवार, मनोज मून, किशोर यादव, के डी त्रिपाठी लोकेश मिश्रा ,विवेक श्रीवास्तव, गिरीश अग्रवाल, उत्तम चौधरी,अविनाश चंद्र तिवारी,रजनीश श्रीवास्तव, मोहम्मद इनाम खान, श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल, सुश्री टंकण वर्मा सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

