सुरक्षा निधि के नाम पर वसूली के खिलाफ विधुत मंडल का हुआ घेराव…

TheCityReportnews@durg. भारतीय जनता युवा मोर्चा पटरीपार मण्डल के द्वारा भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष कन्हैया देवांगन के नेतृत्व में शनिवार को दुर्ग के पटरी पार जवाहर नगर विधुत मंडल के कार्यालय का घेराव किया गया इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने सुरक्षा निधि के नाम पर जनता के साथ हो रही लूट का आक्रोश जताया और कहा कि
लगातार विधुत मंडल के द्वारा आम जनता के ऊपर सुरक्षा निधि के नाम पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा है
इस अवसर पर पटरी पार के रहवासियों सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विद्युत कार्यालय के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया और साथ ही मण्डल अध्यक्ष कन्हैया देवांगन के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में प्रदर्शन कर बिजली बिल के बड़ी हुई प्रतियो को आग के हवाले कर अपना विरोध जताया इस प्रदर्शन में पूर्व महापौर चंद्रिका चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल नितेश साहू, तेखन सिन्हा, सुनील अग्रवाल, देवनारायण, रत्नेश चन्द्राकर, कांशीराम कोसरे, दिलीप साहू, संदीप सुराना, प्रवीण सेन, जितेंद्र सिंह राजपूत, नीलेश सिन्हा, रूपेश यादव, आशीष पाण्डेय, मौसमी ताम्रकार, अंजू तिवारी, स्वरूप लाता पाण्डेय, करण निषाद सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक पहुचे थे

