TheCityReportnews@durg. छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य जीवन दीप कर्मचारी कल्याण महासंघ के बैनरतले छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य जीवन दीप के कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल कर अपनी बात छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंचा रहे है इसी कड़ी में दुर्ग के हिंदी भवन के सामने सभी जीवनंदीप समिति से जुड़े कर्मचारियों ने हड़ताल पर बैठ अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद कि है
गोरतलब है कि इस संबंध मै हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि कर्मचारी कल्याण महासंघ द्वारा अपने तीन सुत्रीय मांगों के लिए लगातार चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करते आ रहे है, फिर भी शासन प्रशासन द्वारा हमारी जायज मांगों को अनदेखा कर कोई भी ठोस निर्णय आज तक नहीं ले पाए है, हमने लगातार आवेदन निवेदन ज्ञापन दिया जिसका आज तक कोई प्रतिफल और कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन ने संघ संगठन को अवगत नही करवाया है इस विपरीत परिस्थिति में भी आज हम सभी को परिवार को संभालना पड रहा है
