ट्रक एसोसिएन संघ ने किया नेशनल हाईवे मे विरोध…
TheCityReportnews@durg. नेशनल हाइवे 53 के टोल नाका में दुर्ग ट्रक मालिक संघ के ट्रांसपोर्टर ने शनिवार को अपनी मांग को लेकर विरोध जताया साथ ही कहा कि लोकल गाड़ियों को टोल में फ्री किया जाए और काफी समय से गाड़ियों से शुल्क नहीं लिया जा रहा था लेकिन टोल नाका की कंपनी बदलते ही वापस गाड़ियों से पैसा लिया जा रहा है इसी के विरोध में बड़ी संख्या में दुर्ग ट्रक मालिक संघ के ट्रांसपोर्टर के लोग बाफना टोल प्लाजा के पास एकत्र होकर अपना विरोध जताया
वहीं इस मामले में जिला प्रशासन को खबर लगते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम दुर्ग और कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा चर्चा किया गया,,वहीं मामले कि गंभीरता को देखते हुए आपसी चर्चा के बाद कोई हल नहीं निकलने पर दुबारा जिला प्रशासन की बैठक करने की बात हुई
