TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
नुआखाई आभार कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उत्कल रत्न सम्मान पर तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ध्रुवकुमार सोनी को कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपा गया।
दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ द्वारा नुआखाई आभार कार्यक्रम की तैयारियों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर तीसरी महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर 9 काफी हाऊस में आयोजित की गई। जिसमें उत्कल परिवार की एकता, संगठन की मजबूती तथा नुआखाई आभार कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।




उत्कल परिवार कोर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से ध्रुवकुमार सोनी को कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोनीत किया…

बैठक के दौरान दुर्ग भिलाई उत्कल परिवार कोर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से ध्रुवकुमार सोनी को कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कोर कमेटी के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नुआखाई आभार कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्थाओं पर और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस दौरान ध्रुवकुमार सोनी ने कहा कि यह जिम्मेदारी समाज की सेवा और स्वयं के परिवार को मजबूत करने का अवसर है। सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से दुर्ग भिलाई उत्कल परिवार महासंघ एकता एवं भाईचारे को मजबूत किया जाएगा।
बैठक में दुर्ग भिलाई उत्कल परिवार महासंघ कोर कमेटी के सदस्य लकी सोना, अर्जुन कुम्भार , टेकचंद सेठिया , धर्मेंद्र सिक्का , किशोर तांडी, विजय , आर, एन सेनापति , रवि परमार , खोगे जाल , संतोष मलिक, दिनेश सोना, बिशान नायक ,पिंटू जाल , सनी तांडी , जय , अनिल सोनी, अभिषेक टंडन ,पार्वती पंडित, गीता बाघ, शिबाबती नायक, राधा तांडी, अनु छत्रिय एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
===
