
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
लोकतंत्र बचाओ की मांग को लेकर अब छत्तीसगढ़ की फिजाओं में भी गूंजने लगा गद्दी छोड़ का नारा,इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च कर अपना आक्रोश जताया साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया




कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के बैनरतले दुर्ग के गांधी पुतला के सामने मंगलवार को बड़ी संख्या में इक्कठा हुए प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में तख्ती लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वोट… चोर…. गद्दी…. छोड़ की आवाज बुलंद की।

इस दौरान पैदल मार्च करते सभी प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जहां पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था ने भीड़ को आगे जाने से रोक दिया जिसके बाद वही कुछ डेलीगेट्स टीम द्वारा ज्ञापन सौंप जल्द कार्रवाई की माँग की इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि लोकतंत्र बचावो सप्ताह के अंतर्गत समस्त कांग्रेसजन एवं इंडिया गठबंधन के साथियों द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लगातार विरोध प्रदर्शन व धरना दिया जाएगा। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के संयुक्त नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक अरुण वोरा,आर एन वर्मा, प्रतिमा चंद्राकर , हेमलता साहू, अल्ताफ अहमद ,रायसिंग ढिकोला ,गुरदीप भाटिया,नासिर खोखर ,राहुल शर्मा ,अजय शर्मा ,सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे ।
===
