
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/Raipur
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के नेतृत्व में दुर्ग के महाराजा चौक में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया जाएगा।




इस दौरान कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में नामों के हटने, SIR प्रक्रिया तथा चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर जनता और विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि इन मुद्दों पर चुनाव आयोग द्वारा स्पष्ट एवं सार्वजनिक जवाब दिया जाए तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा अत्यंत आवश्यक है। इन्हीं मांगों को लेकर कांग्रेसजन शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले कांग्रेसजन
धीरज बाकलीवाल, अरुण वोरा, आर.एन. वर्मा, गुरदीप भाटिया, अल्ताफ अहमद, संदीप वोरा, अजय शर्मा, राजकुमार पाली, दीपका साहू, ज्ञान दास बंजार, प्रेमलता साहू, पोषण साहू, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, बीना देशमुख, ललित उइके, शानशाह आलम, नंदा राउत, भोजराम यादव, निकिता मिलिंद, हिमा साहू, बंटी नवरंग, गुनगुन राउत, रफीक खान, पृथ्वी चंद्राकर, विजय साहू, विजय चंद्राकर, आशीष देशमुख, राहुल गोस्वामी, वरुण केवतलानी, सुशील भारद्वाज, चंद्रमोहन गभाने, दीपक जैन, शेष कुमार सेन, के.डी. देवांगन, आयुष शर्मा एवं हिमांशु।
===
