
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दुर्ग स्वास्थ्य विभाग एवं 37 छग बटालियन एनसीसी, दुर्ग के संयुक्त समन्वय से भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), दुर्ग परिसर में जागरूकता, ओरिएंटेशन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के लिए BIT दुर्ग द्वारा आयोजन स्थल उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में लगभग 120 एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।




कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी, टीबी मुक्त भारत अभियान, दुर्ग की उपस्थिति रही। उन्होंने कैडेट्स को टीबी की रोकथाम, लक्षण, समय पर जांच, उपचार एवं जन-जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की। इच्छुक एनसीसी कैडेट्स को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें टीबी जागरूकता स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
एनसीसी कैडेट्स को समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने तथा टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया…
यह कार्यक्रम कर्नल निलेश चतुर्वेदी, कमांडिंग ऑफिसर, 37 छग बटालियन एनसीसी, दुर्ग, कर्नल डॉ. प्रेमजीत, एडम ऑफिसर, तथा डॉ. अनूप मिश्रा, प्राचार्य, बीआईटी दुर्ग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समन्वय कैप्टन डॉ. संतोष मिश्रा एवं ले० डॉ. अंजुल राय, द्वारा किया गया तथा सूबेदार मेजर थानेस्वर गुरुंग, सूबेदार सीताराम कुजूर व हवलदार उत्तम का सहयोग प्राप्त हुआ।
इस दौरान ले. डॉ. हरीश कुमार कश्यप ने बताया की कार्यक्रम के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स को समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने तथा टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। और कैडेट्स को अपने घर, आसपास पड़ोस, रिश्तेदारों व मित्रों तक इस जागरूकता अभियान को पहुंचाने की बात कही गयी।
जिसमें कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर, स्वरूपानंद महा. आमदी नगर, शास.वि.वाय.टी. स्वशासी स्ना. महा.शास. के. सी.बी. स्ना. महा., आर.सी.एस. महा. दुर्ग के साथ बीआईटी कलेज के एनसीसी कैडेटों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनोज दानी,जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव ग्लैड,आईडीएसपी नोडल डॉक्टर सीबीएस बंजारे,जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉक्टर भूमिका वर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
===
