छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी जिला दुर्ग द्वारा “सेवा सेतु अभियान” के तहत “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का भव्य शिविर संपन्न, रिमोट दबाकर योजना का अनावरण, हितग्राही सम्मानित

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/Raipur
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, जिला दुर्ग द्वारा सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं हितग्राहियों को लाभ दिलाने हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन BIT कॉलेज, दुर्ग के सभागार में किया गया।




कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे – मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, दुर्ग नगर निगम महापौर अल्का बाघमार, जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार, MIC सदस्य देवनारायण चंद्राकर, साजन जोसफ, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, पूर्व भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, दुर्ग निगम आयुक्त लीना कोसम्भ, सीरीश सलर्जी जी सहित समस्त पार्षदगण, सरपंचगण, बड़ी संख्या में हितग्राही, लाभार्थी एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पूजा-अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
स्वागत उद्बोधन के पश्चात माननीय मंत्री जी विधायक जी एवं सांसद जी द्वारा रिमोट का बटन दबाकर “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का विधिवत अनावरण एवं शुभारंभ किया गया। योजना के तहत सोलर पैनल स्थापना, सब्सिडी, नेट मीटरिंग एवं मुफ्त बिजली के लाभों की विस्तृत जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। शिविर में सैकड़ों हितग्राहियों ने मौके पर ही पंजीयन कराया।
इस अवसर पर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों तथा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं लाभान्वित हितग्राहियों को मंच से स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि “आज का यह कार्यक्रम केवल एक सरकारी योजना का शिविर नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से हमारे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। इससे हर महीने का हजारों रुपये का बिजली बिल बचेगा।
सरकार की योजनाएं कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे…

छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रही है कि सरकार की योजनाएं कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सौर ऊर्जा पर्यावरण के लिए भी वरदान है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ें और अपने घर को रोशन करें।”
सांसद विजय बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “देश बदल रहा है, और ऊर्जा के क्षेत्र में भारत आज विश्व का नेतृत्व कर रहा है। पहले लोग बिजली के लिए परेशान होते थे, आज मोदी जी की सरकार मुफ्त बिजली दे रही है। यह सोच में बदलाव है। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है। यह योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण का भी माध्यम है।
दुर्ग जिले में जिस प्रकार से लोगों ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, यह दर्शाता है कि जनता में जागरूकता आई है। बिजली कंपनी के अधिकारियों को बधाई देता हूँ जिन्होंने इस योजना को गांव-गांव तक पहुंचाया है। हम सब मिलकर दुर्ग को सोलर सिटी बनाएंगे।”
यह योजना मेरे ग्रामीण क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और आम परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है- ललित चंद्राकर
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन कहा कि “मैं अपने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय मंत्री जी और सांसद जी का आभार व्यक्त करता हूँ। यह योजना मेरे ग्रामीण क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और आम परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब छत पर सोलर लगेगा और बिजली बिल जीरो होगा।
छत्तीसगढ़ सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से अधिकारी खुद जनता के बीच जा रहे हैं। यही सुशासन है। मैं सभी सरपंचों, पार्षदों से आग्रह करता हूँ कि अपने-अपने क्षेत्र में इस योजना के बारे में लोगों को बताएं ताकि कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।”
कार्यक्रम का संचालन विभागीय अधिकारी द्वारा किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
===
