महिला आरोग्य समिति के बैनरतले हुआ मितानिन बहनों का सम्मान…

TheCityReportnews@durg. दुर्ग के वार्ड 43 कसारीडीह पूर्व में महिला आरोग्य समिति के बैनरतले रविवार को दुर्ग नगर निगम के पार्षद व एमआईसी प्रभारी दीपक साहू के द्वारा मितानिन बहनों का सम्मान समारोह शंकुलतला भवन में किया गया इस अवसर पर पार्षद दीपक साहू,वारिष्ठ समाज सेविका व एल्डरमेन रत्ना नारमदेव व पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू ,पार्षद कमल देवागंन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मितानिन हेमा बघेल व मनीषा रत्नाकर का सम्मान शॉल व श्रीफल भेंट देकर किया गया। वही इस अवसर पर महिला आरोग्य समिति की सदस्य शकुन्तला राजपूत, हेमलता बघेल, गायत्री राजपूत, सपना देवांगन, प्रभा डडसेना, अनिता राजपूत, संजुक्ता विश्वास, पूर्णिमा देशमुख, लोमिन देवांगन, ममता यादव, संतोषी यादव, राधिका देवांगन, राजकुमारी निर्मलकर, बेना देवांगन, शैल देवांगन, फुलेश्वरी देवांगन, गीता शर्मा, पद्मा साहू, नैनू निर्मलकर, सुशीला ब्राम्हणकर, चन्द्रकला बघेल सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रही।
