TheCityReportnews@durg. हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय के तत्वावधान में संचालित अन्तरमहाविद्यालायीन वेटलिफ्टिंग पॉवर लिफ्टिंग एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय वीवायटीपीगी महाविद्यालय दुर्ग में हो रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे आज महिला एवं पुरुष की पॉवरलिफ्टिंग एव बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता आयोजन हुआ है। बेस्ट फिसिक प्रतियोगिता में मिस्टर यूनिवर्सिटी हेमचंद्र विश्विद्यालय दुर्ग का खिताब ट्रंक नंबर 11 चंद्र कुमार एनसीजे कॉलेज दल्लीराजहरा को मिला।
बेस्ट फिजिक (बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम वजन समूह में प्रथम लक्ष्य, द्वितीय अनिमेष राय ,तृतीय दिपांशु ,60 किलोग्राम वजन समूह में प्रथम चंद्र कुमार , द्वितीय रजत अग्रवाल, तृतीय गगन कुमार ,65 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम धर्मेंद्र कुमार, द्वितीय आशीष लांजी ,शुभम तृतीय,70 किलोग्राम वजऩ वर्ग में प्रथम प्रशांत ,द्वितीय विजय कुमार ,तृतीय गौरव रहे।
पॉवर लिफ्टिंग महिला वर्ग में 47 किलोग्राम वजन समूह में प्रथम लक्ष्मी बेमेतरा पी जी कॉलेज,द्वितीय स्वाति भगत ,खूबचंद महाविद्यालय तृतीय चंद्र प्रभा बालोद , 52 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम रानी रंगारी , द्वितीय सुनीता कुमेटी साइंस कॉलेज दुर्ग ,57 किलो ग्राम वजन वर्ग में प्रथम किरण एनसीजे महाविद्यालय दल्लीराजहरा , द्वितीय ग्रेसी पटेल तृतीय मोनिका एनसीजे दल्लीराजहरा , 63 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम बिजली बाघ कल्याण महाविद्यालय भिलाई, द्वितीय गायत्री साहू बालोद तृतीय भूमिका बालोद 69 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम सुषमा ढीमर बालोद,द्वितीय कामिनी राजपूत राजनांदगांव,तृतीय याचना पांडेय बेमेतरा, 76 किलोग्राम वजन वर्ग में पिंकी जेना कन्या महाविद्यालय दुर्ग ,खुशबु साहू बेमेतरा, +84 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम डी भाविका सुराना महाविद्यालय दुर्ग, ऐश्वर्या नंदी साइंस कॉलेज दुर्ग , एकता सिन्हा स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय भिलाई रही।
64 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम सुषमा ढीमर बालोद , द्वितीय नेहा सोनकर राजनांदगांव , तृतीय दिव्या सिन्हा राजनांदगांव 71 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम भूमिका ढीमर बालोद , द्वितीय याचना पाण्डे बेमेतरा तृतीय हेमा गावड़े बालोद , 76 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम खुशबू साहू बेमेतरा , एवं 87+ किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम रिमझिम मेघी राजनांदगांव द्वितीय एकता सिन्हा स्वरूपानंद महा. हुडको भिलाई रही ।
इस अवसर पर शास. वीवायटी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के क्रीड़ा अधिकारी लक्षमेंद्र कुलदीप ने बताया कि प्राचार्य डॉ आरएन सिंह प्रतियोगिता के मैच कमिश्नर डॉ एके खान, डॉ अभिनेष सुराना ने खिलाडिय़ों को पुरुस्कृत किया। आयोजन के निर्णायक, अमित बंछोर, ऊदल बाल्मीकि, युवराज राउत , अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टर एवं पदक विजेता खिलाड़ी आलोक द्विवेदी,अजय लोहार ,दुर्गा प्रसाद जंघेल नस्कर टंडन, महेंद्र टेकाम, छत्रपाल चंद्राकर, जयदीप साहू , ललित साहू, पीयूष टंडन , पवन यादव , रहे। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लक्षमेंद्र कुलदीप एवं महाविद्यालय परिवार ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
