
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai_Durg
नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर में जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जर्जर भवनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन क्रमांक-1 नेहरू नगर क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक-2 में ईएसआईसी अस्पताल के पास स्थित जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई।






जर्जर भवनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे भवनों का ध्वस्तीकरण आम नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। नगर निगम द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास स्थित जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों की जानकारी निगम प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
===
