विधायक ललित चंद्राकर दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai_Durg
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नेवई बस्ती वार्ड-34 दशहरा मैदान, नेवई बस्ती वार्ड-32, मरोदा टैंक माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर एवं स्टेशन मरोदा दशहरा मंच में आयोजित विजयादशमी एवं भव्य दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।






विधायक ललित चंद्राकर ने सभी स्थानों पर भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया, रामलीला का आनंद लिया, माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकधारा का अवलोकन किया एवं समिति के वरिष्ठ सदस्यों का शॉल भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
नेवई-मरोदा क्षेत्र में एकता और उत्साह के साथ दशहरा उत्सव मनाया जाता है…

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर व्याप्त काम, क्रोध, लोभ और अहंकार रूपी रावण का वध कर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही हम एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं। नेवई-मरोदा क्षेत्र में जिस एकता और उत्साह के साथ दशहरा उत्सव मनाया जाता है, वह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू, जनपद सभापति गोकुल वर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, पार्षद पिंटू देवदास, पार्षद विधि यादव, प्रदेश कन्या सहसंयोजिका डॉ. संस्कृति वर्मा, समिति अध्यक्ष कमल यादव, समिति अध्यक्ष अश्वनी बनपाल, राजू राम साहू, गोवर्धन देशमुख, पुनारद ढीमर, लिकेश्वर देशमुख, राहुल राय, भूपेन्द्र बेलचंदन, रानू धनकर, रामाधर रिगरी, नंदकुमार बेलचंदन, नरोत्तम सपहा, घनाराम यादव, अजीत साहू, लीलाधर सेन, भुसन सेन, जयकरण सेन, भुखन धनकर, मोंगरा देशमुख, सविता महिलांग, शेष जांगड़े, संजय यादव, उपेन्द्र रिगरी, प्रमोद साहू, चंद्रकली चतुर्वेदी, अंजू देशमुख, रिकसूदन यादव, बिनु यादव, दयालु साहू, हेमलाल चंद्रवंशी, छगन वर्मा, जगदीश महिपाल, पूनमचंद सपहा, भरत साहू, सुखु ठाकुर, हेमंत दास, राजेश, दीपक तिवारी, रविंदर, प्रमोद, राजू यादव, घनश्याम तिवारी, सितारा देवी सहित आयोजन समितियों के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
===
