बधाई देने सुबह से ही विधायक निवास में कार्यकर्ताओं का लगा रहा तांता

The City Report News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/Raipur
जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय ललित चंद्राकर का जन्मदिन आज पूरे सिविल लाइन दुर्ग निवास कार्यालय में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विधायक निवास में बधाई देने के लिए देवतुल्य कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।




सर्वप्रथम विधायक निवास में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। महाराज श्री निलेश तिवारी जी ने वैदिक मंत्रों से विधि-विधानपूर्वक पूजा संपन्न कराई, जिसके पश्चात विधायक जी ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इस दौरान शर्मा संगीत ने भजनों एवं मधुर संगीत से समां बांध दिया।
शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई

जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी ने विशेष रूप से फोन कर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के मार्ग में निरंतर सफलता की कामना की।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी, विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी, मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव , उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा, दुर्ग सांसद माननीय विजय बघेल जी, कैबिनेट मंत्री माननीय टंक राम वर्मा , श्याम बिहारी जायसवाल जी, केदार कश्यप जी, ओ.पी. चौधरी, रामविचार नेताम जी, गुरु खुशवंत साहेब जी, लक्ष्मी राजवाड़े, गजेंद्र यादव जी सहित छत्तीसगढ़ के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने फोन के माध्यम से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

वहीं विधायक अजय चंद्राकर, विधायक सुशांत शुक्ला जी वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ईश्वर साहू भावना बोहरा दुर्ग महापौर अल्का बाघमार, दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जी, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा जी, पूर्व विधायक अरुण वोरा , सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर जी ने भी प्रत्यक्ष एवं फोन पर जन्मदिन की बधाई दी।
क्षेत्र में उत्सव का माहौल

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्ष एकनाथ साहू ,अनुपम साहू जी, राजू राकेश जंघेल जी, लिकेश्वर देशमुख, हेमंत सिन्हा,शीतला ठाकुर, महामंत्रीगण, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू जी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन सहित क्षेत्र के सैकड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक सभी ने जो प्रेम दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। दुर्ग ग्रामीण की सेवा और विकास के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगा।
===
