अंतरराष्ट्रीय एड्ज़ दिवस पर रेड रिबन क्लब कि छात्राओं ने जागरूकता अभियान चला दिया संदेश…

TheCityReportnews@durg. दुर्ग के शासकीय डॉ वा वा पटानकर कन्या महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए,इस अवसर पर गुरुवार को कॉलेज कि छात्राओं द्वारा रैली निकाल व नुक्कड़ नाटक कर लोगो को एड्स के प्रति जागरूक व सजग रहने का संदेश दिया इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुशील चंद्र तिवारी ने कहा कि इस भयावह रोग की रोकथाम हेतु प्रयास आवश्यक है जिसके लिए महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ना सिर्फ़ महाविधलाय में बल्कि आसपास भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हे । साथ ही पोस्टर , निबंध , भाषण , नुक्कड़ नाटक ,रैली , वॉल राइटिंग , द्वारा यह अभियान CGSACS के मार्गदर्शन में किया जाता है ।अपने उत्कृष्ट कार्य हेतु हमारे महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है ।महाविद्यालय में HIV/ AIDS से संबंधित जानकारी है तो प्रदत toll free helpline number एवं counselling की सुविधा भी उपलब्ध है जिसका लाभ छात्राएँ ले सकती है ।

वहीं नोडल अधिकारी डॉ रेशमा लाकेश ने जानकारी दी की रोकथाम ही इस रोग से बचाव है , जिसके लिए जागरूकता आवश्यक है एवं इस जागरूकता अभियान में युवाओं की भागीदारी अहम भूमिका रखती है साथ ही इस रोग से संबंधित मिथ्यो और सही जानकारी का अभाव भी इसको बढ़ावा दे रहा है ।
जब हमारे युवा आगे आएंगे तब ही हम एड्स मुक्त भारत का सपना साकार कर पाएंगे । इस अवसर पोस्टर बनाओ , निबंध लिखो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया साथ ही रंगोली , भाषण , नुक्कड़ नाटक , विशाल रैली , सेल्फ़ी पोईंट आकर्षण रहे ।महाविद्यालय के प्राध्यापकों को रेड रिबन लगाकर इस रोग से पीड़ितओं के प्रति समानता व्यक्त की गई । उल्लेखनीय हैं कि छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करी बल्कि रंगोली , रैली , नुक्कड़ नाटक , सेल्फ़ी के माध्यम से इस महान अभियान में अपनी सहभागिता दर्शायी । इस विशाल आयोजन में यूथ रेडक्रॉस वॉलेंटियर्स मानसी सिंह , मधु बंजारे ,संगीता सिंह, निकिता गुप्ता , नेहा सिन्हा ,भूमिका मंडवी, मनीषा धृतलहरे ,मेहक परवीन ,करुणा , लुबना ,उर्वशी एवं तबस्सुम का विशेष योगदान रहा ।
