छत्तीसगढ़ शासन ने सार्वजनिक सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने और संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के लिए बोरी में इस नवीन तहसील की स्थापना की…

TheCityReportnews@durg. छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकासखंड धमधा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरी में निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन 16 कक्ष से सुसज्जित हैं, जिसमें कर्मचारियों सहित आने वाले लोगों के लिए पूर्ण सुविधाएं हैं।
नवीन तहसील कार्यालय के लोकार्पण के मौके पर लोगों में खुशी की लहर थी, स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

छत्तीसगढ़ शासन ने सार्वजनिक सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने और संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के लिए बोरी में इस नवीन तहसील की स्थापना की है। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित जनों से रूबरू भी हुए। निरीक्षण के अवसर पर लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटर ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति कहीं भी अपनी सुविधा अनुरूप इंटरनेट के माध्यम से जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के बीच पारदर्शिता के माध्यम से विश्वास हासिल करना ही छत्तीसगढ़ शासन का मुख्य लक्ष्य है। इसलिए छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन का विकेंद्रीकरण कर रही है और ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन सिस्टम की स्थापना कर रही है ताकि कार्य को सभी के लिए पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने उपस्थित जनों को बताया कि राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।
तहसील कार्यालय के शुरू होने से लोगों के समय की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र के 26 ग्राम पंचायतों के लोगों को अपने राजस्व मामलों को सुलझाने में सुविधा होगी। तहसील के अंतर्गत 11 पटवारी हल्के हैं, जिससे राजस्व सुविधा में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य को भी मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर 12 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग से 07, अनुसूचित जाति से 03 और अनुसूचित जनजाति से 02 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
नवीन तहसील कार्यालय में कुल 16 कक्ष हैं। जिसमें 01 मीटिंग हॉल, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 12 कक्ष, प्रसाधन के लिए 02 कक्ष और पेयजल व्यवस्था के लिए 01 वाटर कक्ष भी उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ठाकुरदेव महोत्सव में शामिल होने का मिला न्यौता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया के नेतृत्व में राठिया (कंवर) समाज के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने प्रतिवर्ष की भांति समाज द्वारा रायगढ़ जिले के छाल तहसील के चन्द्रशेखरपुर (ऐन्डू) में 18 से 20 फरवरी तक आयोजित ठाकुरदेव महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया ।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने साजा विधानसभा के ग्राम बोरी में नवीन तहसील कार्यालय का विधि विधान के साथ पूजा कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे भी उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तहसील कार्यालय के लोकार्पण के पश्चात, यहां 12 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया

उन्होंने गुलशन साहू, शिव कुमार, यामिनी निषाद, मोहित साहू, टिकेश्वरी, यामिनी देवांगन, तुलसी बाई को ओबीसी और पूर्वा, नीलम, विक्रांत को एससी और देविका ठाकुर, कुणाल सिंह को एसटी का जाति प्रमाणपत्र भी प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम बोरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से भेंट की, इस अवसर पर बच्चों ने मुख्यमंत्री को उनका स्केच भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ सेल्फी भी ली।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने धान खरीदी, कर्ज माफी के बारे में पूछा- इस पर सभी ने हाथ उठाकर हामी भरी…

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कृषि हित की योजनाओं को हमारी सरकार ने जारी रखा। हमने किसानों को नुकसान नहीं होने दिया।छत्तीसगढ़ के किसान को कोई भी बैंक लोन न पटने को लेकर फोन नहीं करता।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इस साल एक करोड़ 10 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य है। 4 साल में धान खरीदी कितनी ज्यादा बढ़ गई। धान का रकबा 7 लाख बढ़ गया। लोग खेती में वापस आ गए। मुख्यमंत्री ने आगे कहते हुए पूछा कि इससे क्या फर्क पड़ा…
इस पर चंद्रिका वर्मा ने बताया कि उनकी 100 एकड़ जमीन है। 28 लाख कर्ज माफ हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रिका जी इतना आंकड़ा तो मैंने पहली बार किसी भेंट-मुलाकात में सुना।
चंद्रिका ने बताया कि 2500 कट्टा धान बेच चुका हूं। 2 दिन में पैसा आ गया।
देवदत्त पटेल ने कहा कि उनका 60 हजार का कर्ज माफ हो गया है। अभी धान नही बेचा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किश्त मिल गई है। इन पैसे से उससे पिकअप ले लिया हूं। डाउन पेमेंट के समय किश्त आ जाती है।
श्री पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब कर्ज देने में बैंक आनाकानी नहीं करते।
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक वालों को पता है कि किसान के पास पैसा है।
देवदत्त ने बताया कि पहले 2 बजे रात को लाइन लगते थे, अब तो ऑनलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध हो गई है, कोई टेंशन नही है।
सोनिया साहू ने बताया कि उनके परिवार में 4 लोग हैं, 40 किलो राशन मिलता है। नमक नि:शुल्क है, शक्कर 17 रुपया है। गैस के रेट की वजह से बहुत परेशानी है।
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस का रेट केंद्र द्वारा तय होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चावल, शक्कर आदि हम देते हैं गैस सिलेंडर का रेट केंद्र सरकार द्वारा तय होता है।
गोधन न्याय योजना के बारे में मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर गायत्री यादव, ग्राम- रानीकोकड़ी ने बताया कि 30 हजार का गोबर बेची हूँ, इन पैसों से अपने बेटे को पढ़ा रही हूँ।
मुख्यमंत्री से बात करते हुए पहटिया विष्णु यादव ने बताया कि अब तक लगभग 2 लाख 70 हजार का गोबर बेचा और इन्हीं पैसों से भाई की शादी भी करायी, अपने लिए सुपर स्प्लेंडर बाइक भी खरीदी।
उर्वशी निषाद ने बताया कि उन्होंने गोबर बेचकर अपने लिए गहना लिया है। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर सोना हो गया है…
श्रीमती मानकुंवर ने मुख्यमंत्री को बताया कि गोबर बेचकर मैंने गाय और भैंस लिया है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा- बहुत बढ़िया…
मुख्यमंत्री द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में पूछे जाने पर हितग्राही अखिल निषाद ने कहा कि ग्राम बोरी में रहता हूँ, योजना में अब तक 3 किश्त मिल चुकी है। अखिल ने कहा कि- बढ़िया योजना है कका…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम बोरी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्रवासियों को 44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।

भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम लिटिया गौठान में बना गोबर पेंट दिखाया, उन्होंने कहा कि इससे सभी शासकीय भवनों में पोताई कराएंगे। सी-मार्ट में बेचेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क हम शुरू कर रहे हैं, सभी तरह के उद्यम इससे आरम्भ होंगे। इन पार्कों की स्थापना के लिए 600 करोड़ रुपए दिए हैं ताकि उद्यम को आगे बढ़ने का मौका मिले और लोगों को रोजगार।
धमधा में लोग तिलहन की फसल लेते हैं तो पेराई क्यों नहीं।

भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों से बात की। इसी बीच गीतांजली साहू ने उन्हें मोर छत्तीसगढ़ के माटी…गीत गाकर सुनाया और स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

