महिला महाविद्यालय सेक्टर 9 में लर्निंग लिंक्स फाउण्डेशन नई दिल्ली द्वारा चलाये जा रहे महिला सशक्ति कार्यक्रम एवं सशक्ति वैन का हुआ उद्घाटन

Thecityreportnews@durg. लर्निंग लिंक्स फाउण्डेशन नई दिल्ली एवं मास्टर कार्ड द्वारा चलाये जा रहे महिला सशक्ति कार्यक्रम एवं सशक्ति वैन का उद्घाटन समारोह, महिला महाविद्यालय सेक्टर 9 में आयोजित किया गया। महिला सशक्ति कार्यक्रम में लघु उद्योग से जुडने एवं अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने एवं अपने व्यापार को कैसे आगे बढ़ायें डिजिटल साक्षरता के माध्यम से महिलाओं को 6 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है। लर्निंग लिंक्स फाउण्डेशन एवं मास्टर कार्ड द्वारा सशक्ति वैन जो कि लेप टॉप एवं मोबाईल नोट पेड़ से लेस है। पूरे दुर्ग / रायपुर जिले में प्रचार प्रसार कर डिजिटल साक्षरता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम चलायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम उपरांत महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं चुन्निदा महिलाओं को आर्थिक मदद लर्निंगलिश फाउण्डेशन द्वारा दिया जायेगा।

लर्निंग लिंक्स फाउण्डेशन नई दिल्ली से आये 7 राज्यों में चलाये जा रहे सशक्ति कार्यक्रम के मैनेजिंग कंसलटेंट आमिर ऐजाज ने उक्त कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग अरूण वोरा उपस्थित हुए इस अवसर पर श्री अरूण वोरा ने उक्त कार्यक्रम की सराहना करते हुये अच्छे कार्य के लिये सभी को आगे आने और इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। और इस तरह का प्रशिक्षण कार्य होना चाहिये महिलाये जागरूक होंगी तो हमारा सामाज जागरूक होगा । हमारी ओर से जो भी सहयोग / मदद की जरूरत होगी पूरा करने का आशवासन दिया गया ।

कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि दुर्ग महापौर धीरज बाकली वाल ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुये अपने निगम क्षेत्र के स्वराहायता समूह की महिलाओं को भी इसी तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम दुर्ग निगम क्षेत्र के अन्तर्गत भी चलायें। इस अच्छे कार्य के लिये हमेशा सहयोग का आशवासन दिया ।

महिला सशिक्ति कार्यक्रम के अन्तर्ग एक रैली का भी आयोजन किया गया और सशक्ति वैन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही लोक नृत्य के साथ रैली प्रोग्राम स्थल सेक्टर-9 पहुंची।

महिला महाविद्यालय सेक्टर-9 की प्रिंसपल डा० संध्या मदन मोहन ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुये अपने कॉलेज की छात्राओं को भी प्रशिक्षण लेने एवं लर्निंग लिंक्स फाउण्डेशन से प्रशिक्षण देने का आग्रह किया
कार्यक्रम के अंत में लर्निंग लिंक्स फाउण्डेशन छत्तीसगढ़ मैनेजर शबाना रिजवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये सशक्ति वैन को हरी झंडी दिखाकर अपने पथ पर चलने हेतु मुख्य अतिथि अरूण वोरा से आग्रह किया और हरी झंडी दिखाकर श्री वोरा ने सशक्ति वैन को रवाना किया । इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सहराना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी साथ ही इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्रा व स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित संस्था के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए
