ग्राम बोरसी मे कल्याण कॉलेज भिलाई के प्रो.श्रीमती निशा साहू, प्रज्ञा बालिका मानस मंडली परसोदा , डंगनिया द्वारा रामायण पाठ आयोजित किया गया

Thecityreportnews@durg. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. तोरण लाल ताम्रकार के स्मृति एवं पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम बोरसी मे कल्याण कॉलेज भिलाई के प्रो. श्रीमती निशा साहू, प्रज्ञा बालिका मानस मंडली परसोदा , डंगनिया द्वारा रामायण पाठ आयोजित किया गया । जिसमे गायन मंडली के श्रीराम केंवट संवाद प्रसंग के प्रभावी प्रस्तुति से सभी मंत्र मुग्ध होकर आनंदित एवं भावविभोर हुये । रामायण पाठ के अलावा भजन स्तुति एवं छत्तीसगढ़ राजगीत जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मैया का भी सुमधुर गायन किया गया ।

कार्यक्रम मे सेवानिवृत प्राचार्य श्री कुंजी लाल ताम्रकार सहित तमेर पारा, दुर्ग व बोरसी निवासी अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद संजय सिंह व आभार प्रदर्शन देवानंद ताम्रकार,रामाधार ताम्रकार ने किया साथ ही कार्यक्रम में श्रीमती केकती देवी, श्री नंद कुमार, श्रीमती मंजुला, आर्किटेक्ट डॉ. प्रकाश ताम्रकार, श्रीमती कविता, श्री चन्द्र कुमार,श्रीमती सुमन, श्रीमती पम्मी, श्रीमती मधु, सरिता, श्वेता, सौरभ , श्री अनिल सुनील, डॉ. अशोक ताम्रकार, इंजी. रोशन, महेंद्र, डॉ. अभिषेक ताम्रकार , प्रशंसा, प्रसन्ना, एस. एल. श्रीवास्तव, येनू साहू, आलोक नायडू, ज्ञान चंद शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
