Thecityreportnews@durg.दुर्ग केलाबाड़ी निवासी कु. प्रभा यादव को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा अर्थशास्त्र विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई हैं। उन्हें यह उपाधि उनके शोध विषय आधुनिक कृषि तकनीकी का कृषि उत्पादन पर पडऩे वाले प्रभावों का विश्लेषण: कांकेर जिले के विशेष संदर्भ में दिया गया हैं। उन्होंने अपना शोध कार्य डा. राधा बाई शासकीय महाविद्यालय रायपुर के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. विनोद कुमार जोशी के मार्गदर्शन में पूरा किया। कु. प्रभा स्व. छबिलाल व स्व. श्रीमती रामबाई यादव की सुपुत्री हैं। उन्होंने इस उपाधि का श्रेय अपने गुरूजनों व परिवार के सदस्यों को दिया हैं।
