आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका ने कलेक्ट्रेट पहुंच प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन वही 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने की दी चेतावनी…
TheCityReportnews@durg. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर उपस्थित आंगनबाड़ी महिलाओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया साथ ही कहा कि आगामी दिनों रायपुर में होने वाली महाबेठिका में कोई हल नहीं निकलने पर 28 जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर काम बंद किए जाने की बात की इस अवसर पर सभी महिला कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध कर अपना विरोध भी जताया
