आपसी वर्चस्व के चलते दो गुटों में हुई लड़ाई के मुख्य 15 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
TheCityReportnews@भिलाई. भिलाई में बीती रात दो चोर गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक गुट ने हॉकी, राड, ईट व पत्थर से दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। गौरतलब पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज इंडस्ट्रियल इलाक़े में अवैध कबाड़ चोरी करने वाले दो गुटों में आपस में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान चाकूबाजी में 2 लोगो की मौत हो गई। मृतको में मनोज चौधरी उम्र 34 साल निवासी इंदिरा नगर हथखोज और सूरज चौधरी उम्र 34 साल हथखोज थाना पुरानी भिलाई की धारदार हथियार व चाकू से दूसरे गुट के द्वारा हत्या कर दी गई।घटना के बाद सभी आरोपी मौक़े से फरार हो गये थे।लेकिन पुरानी भिलाई थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुँचकर प्राथमिक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई।पुलिस ने इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।वही 2 फरार आरोपियों की तलाश की जा रहीं हैं। पकड़े गए आरोपियों में हथखोज,खुर्सीपार और दो आरोपियों उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले है।जो इस चोर गिरोह के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिए थे।
सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करने वाले दो चोर गिरोहों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें पहला ग्रुप सूरज चौधरी और मनोज चौधरी का था और दूसरा ग्रुप राहुल और संतोष यादव का था। ये लोग इंडस्ट्रियल एरिया में रात में चोरी करते थे। ट्रक पार करते थे। सूरज और राहुल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे कि वो लोग चोरी करते हैं तो दूसरा ग्रुप उमकी मुखबिरी करता है और उन्हें पकड़वा देता है। इस बात को लेकर तीन दिनों से दोनों गुटों में झगड़ा हो रहा था। बीती देर रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल, संतोष यादव, आमिर खान, भुरू उसका भाई अक्षय ने जानलेवा हमला कर सूरज चौधरी और मनोज मनोज चौधरी की हत्या कर दी।
चोरी की मुखबिरी करने के मामले को शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल गुट ने खुर्सीपार से 15-20 लड़के बुला लिए। सभी लोग हॉकी राड, डंडा और पत्थर लेकर गए और सूरज व उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। ये लोग पूरी रोत दूसरे गुट को दौड़ा दौड़ाकर मारते रहे। जब तक भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची वहां दो लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएसपी छावनी ने बताया कि मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दो आरोपियों को और पहचान हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
ये हत्या की वारदात हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के सामने हुई है। तीन दिन पहले ही इस कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू को जान से मारने की धमकी मिली थी। आरोपियों ने सोचा था कि वो लोग दूसरे गुट के लोगों की उसी कंपनी के सामने हत्या कर देंगे और आरोप दो बड़े ट्रांसपोर्ट्स के झगड़े पर आ जाएगा, लेकिन वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने सारी पोल खोल दी।
गैंगवार हत्या मामले मे कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 3 नाबालिग है।
