811 वे उर्सपाक के अवसर पर देशभर से जुट रहे ख्वाजा के चाहने वाले
दुर्ग छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में लोग हुए रवाना

Thecityreportnews@durg. राजस्थान के अजमेर शहर में स्तिथ गरीब नवाज हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती गरीब नवाज के आस्ताने पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स पाक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इसी कड़ी में अजमेर शरीफ की प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह का सालाना 811वां उर्स पाक चांद दिखने के साथ ही शुरू हो गया है. इस मुबारक मौके पर जन्नती दरवाजा भी खोला गया जिसमें से गुजरने के लिए हजारों जायरीन इंतजार करते है ,वही इस सब की तैयारी को लेकर स्थानीय अजमेर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा रही है।

सैकड़ो की संख्या में दुर्ग छत्तीसगढ़ से भी रवाना हुए जायरीन
हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी संजरी रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह पर 811 वे उर्स पाक में शामिल होकर अपनी हाजरी देने हजारों की संख्या में जायरीन दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर,राजनादगांव सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश भर से पहुंच रहे है इसी कड़ी में गुलामें ख्वाजा आईसीजी ग्रुप व बज्मे ख्वाजा ग्रुप के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग दुर्ग रेलवे स्टेशन से अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुए इस अवसर पर गुलामें ख्वाजा आईसीजी ग्रुप के मोहम्मद नसीम फारूकी व बज्मे ख्वाजा ग्रुप के सदर रऊफ कुरैशी ने बताया की ख्वाजा गरीब नवाज के चाहने वाले बड़ी ही अकीद्त के साथ हुजूर गरीब नवाज की बारगाह आलिया में अपनी हाजरी देकर अपनी मुराद पाता है वही देश दुनिया में अमन शांति के साथ ही खुशहाली की दुआ मांगता है।

इस अवसर पर गुलामें ख्वाजा आईसीजी ग्रुप से मोहम्मद नसीम फारूकी ,हाजी मोहम्मद जहीर कुरैशी,शेख अमीर,शेख शकील,बच्ची भाई,मुम्शद अली,शेख इकबाल,साजिद पटेल,

इमरान खान,खुर्शीद खान अशरफी, मोहम्मद कादिर ,सोहेल कुरैशी,अरशद खान बबला भाई,मोहम्मद कादिर,मोहम्मद जावेद खान,अब्दुल खलील,वसीम रजा,शेख शोएब,बज्मे ख्वाजा ग्रुप से रऊफ कुरैशी,असलम नथानी,मोहम्मद इस्माइल लिटिया वाले,अय्यूब अशरफी,इदरीश नथानी,तनवीर अहमद पटेल,मोहम्मद इसराइल,तहसीन खान,आरजू,फारूक खान, हाजी रफीक बब्बू ,मोहम्मद अजीमुल्लाह अज्जू,मोहम्मद मुस्ताक, नब्बू भाई,आरिफ पटेल, सहित अन्य लोग हुए रवाना।
