राजेन्द्र पार्क में भव्य पुष्प प्रदर्शनी का विधायक,महापौर व पर्यावरण प्रभारी ने फीता काट कर किया शुभारंभ,शासन की योजनाओं के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र…

TheCityReportnews@durg. दुर्ग नगर निगम द्वारा आयोजित एक दिवसीय फ्लावर शो का आयोजन रविवार को दुर्ग के डॉ. राजेंद्र प्रसाद पार्क में आयोजित किया गया जिसमे रंग बिरंगी फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही बच्चों व महिलाओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से पार्क में कई जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया,इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांशी योजनाओं की प्रर्दशनी का मॉडल भी लगाया इस दौरान नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पारिवारिक वातावरण के अनुसार मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्टॉल बनाए गए हैं वहीं इस अवसर पर उद्घाटन सत्र में पहुंचे दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने फ्लावर शो का निरीक्षण कर उद्यान में लगे झूले का भी लुफ्त उठाया। गौरतलब दुर्ग के जीई रोड स्थित राजेंद्र पार्क में फ्लावर शो पुष्प प्रदर्शनी देखने सुबह से रात्रि तक लोग जुटते रहे। भव्य फ्लावर शो में लोगों ने विभिन्ना प्रजाति के रंग-बिरंगे फूलों को देखकर खासे आनंदित हुए। वहीं बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में पर्यावरण से संबंधित कलाकृति उकेर कर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। चाक से दीए बनाने के स्टाल में बच्चों की कतार लगी रही। यहां बच्चों ने अपने हाथों से दीए बनाकर काफी उत्साहित नजर आए। भव्य फ्लावर शो में लोगों के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया था। पूरे भव्य फ्लावर शो के दौरान विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल,छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा, निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, अलताफ अहमद, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की प्रभारी सत्यवती वर्मा व अन्य सक्रिय रहे।


फ्लावर शो में सजे दिखे रंग बिरंगे फूल, विधायक व महापौर ने झूला झूल उठाया लुफ्त…
वे फ्लावर शो में फूलों की प्रदर्शनी, शासन की योजनाओं से संबंधित मॉडल और अन्य स्टालों का जायजा लेकर लोगों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप चौबे,पूर्व विधायक प्रतिभा चन्द्राकर,क्षितिज चंद्राकार, एमआइसी प्रभारी दीपक साहू, जयश्री जोशी,हमीद खोखर,मदन जैन,राज कुमार नारायणी,पार्षद श्रद्धा सोनी,विजेंद्र भारद्वाज, नजहत परवीन,सतीश देवांगन,काशीराम रात्रे, संदीप वोरा, अजय गुप्ता, रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर,उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता राजेंश पांडेय,आरके पालिया,जितेंद्र समैया, अनूप वर्मा,अनीस रजा, अजय मिश्रा,राजकुमार पाली, महीप पाल भुवाल,निखिल खिचरिया बृजमोहन तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि दुर्ग निगम द्वारा लगातार चौथे वर्ष भी फ्लावर शो का आयोजन किया गया। जहां लोगो की अच्छी भीड़ देखने को मिली।
योजनाओं के मॉडल ने किया लोगों को आर्कषित

फ्लावर शो में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के मॉडलों ने आगंतुकों को आकर्षित किया। इन मॉडलो में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, गौठान, गोबर से बने पेंट,पौनी पसारी योजना, गोधन योजना, श्री धवंतरि मेडिकल योजना, गौठान की योजना,शासन के 4 वर्ष बेमिसाल सहित अन्य शामिल रही। राजेन्द्र पार्क भव्य फ्लॉवर शो में मॉडलों के स्टालों में लोगों की खासी भीड़ जुटी। कार्यक्रम में पर्यावरण सुधार का संदेश दिया गया। छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। आमजनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तमाम प्रदर्शनी लगाई गई थी। साथ ही विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टाल ने भी लोगों को लुभाया।
फूलों की खुबसुरती ने लोगों को लुभाया


विभिन्न प्रकार के फूलों और फलों को आकार देकर आकर्षित ढ़ंग से प्रदर्शनी में लगाई गई, जो आगंतुकों को लुभाती रही। इसमें फूलो से कलश, फूलों की अन्य आकृतियों को आकर्षक ढंग से बिखेरा गया था। छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित स्लोगन व अन्य प्रदर्शनी भी लोगों का ध्यान आकृष्ट करते रही। आयोजन स्थल पर ही लोक संस्कृति का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों और कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
विजेताओं पुरस्कृत किया गया…
नगर निगम द्वारा फ्लावर शो में लोगों की भागीदारी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए लोगों को भी स्टाल अलाट किए गया। जिंसमे निगम प्रशासन स्टाल लगाने वालों का मूल्यांकन किया और जो उत्कृष्ट लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
—
