बोरी थाना अंतर्गत ग्राम जोगीगुफा में 8 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन जिसमे लगभग 48 टीम हिस्सा लेगी…
TheCityReportnews@durg. कांग्रेस ट्रॉफी अखिल भारतीय के बैनरतले ग्राम जोगीगुफा में 29 जनवरी से 5 फरवरी तक 8 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जोगीगुफा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों की टीम हिस्सा लेगी,,इस दौरान कांग्रेस ट्रॉफी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष इसराक खान,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मढरिया, सचिव तामेश्वर दुबे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतिभागी टीमों को नगद पुरुस्कार व सम्मान प्रदान किया जावेगा और बताया की इस प्रतियोगिता में कुल 48 क्रिकेट टीमों को लिया जाएगा जिसमें 4 भाग में बांटकर टुर्नामेंट कराया जा रहा है वहीं मैच के लिए मैदान पूरी तरह सज कर तैयार किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में खिलाड़ी को बेंहतर प्रदर्शन के लिए मिलेगा पुरूस्कार….
कांग्रेस ट्रॉफी अखिल भारतीय के बैनरतले हो रहे आयोजन में हिस्सा लेने वाले टीमों के खिलाडियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर समिति द्वारा पुरूस्कार रखा गया है , वहीं मेन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सिरीज,बेस्ट बॉलर,बेस्ट फिलडर,सहित अन्य कैटिगेरी में पुरूस्कार रखे गए है। वही अब तक 25 से भी अधिक टीमों ने पंजीयन कराकर अपनी टीम का नाम दर्ज कराया है।

ग्राम जोगीगुफा में भव्य होगा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता…
ग्राम जोगीगुफा तहसील बोरी जिला दुर्ग मे आगामी 29 जनवरी 2023 से 5 फरवरी 2023 तक भव्य आयोजन का निर्णय कांग्रेस ट्रॉफी अखिल भारतीय द्वारा लिया गया है कांग्रेस ट्रॉफी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष इसराक खान, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मढरिया, सचिव तामेश्वर दुबे ने बताया कि प्रतिभागी टीमों को नगद पुरुस्कार व सम्मान प्रदान किया जावेगा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संरक्षक सरपंच सतीश बंजारें,उपसरपंच दिलीप मढ़रिया है। इस अवसर पर प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंचल मे ग्रामवासी शेषनारायण साहू, बिशेषट साहू, हेमकरण साहू, नकुल साहू, रुपेश वर्मा, नंदकुमार साहू, हेमंत सोनवानी,दुर्गेश यादव, चन्द्रकांत पाण्डेय सहित अन्य जोगीगुफा के नि:स्वार्थ भाव से सक्रिय होकर पूरी व्यवस्था में सहयोग कर रहे है।
