फायर डे के अवसर पर अग्निशमन विभाग द्वारा फायर सेफ्टी को लेकर लोगो जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाला गया इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने हरी झंडी दिखाकर जेल तिराहे से रैली को रवाना किया…
Thecityreportnews@durg. फायर डे दिवस के अवसर पर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए जिला दुर्ग द्वारा सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है इसी कड़ी में शुक्रवार को दुर्ग के जेल तिराहा चौक से अग्निशमन कर्मियों की रेली निकली गई जिसमे लोगो को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक करने अग्निशमन विभाग की जागरूकता रैली निकाली गई इस अवसर पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा, जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रेली को रवाना किया इस अवसर पर अग्निशमन कर्मियों ने अग्निशमन वाहनों के साथ शहर का भ्रमण किया और दुर्ग एवं भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में अग्नि के बचाव हेतु दी जानकारी साथ ही इस रेली में अग्निशमन कर्मी, नगर सैनिक, एवं एस.डी.आर.एफ के जवान सम्मिलित हुए

इस दौरान यह जागरूकता रैली दुर्ग से नेहरूनगर मॉल चौक,रानी अवंतीबाईचौक,सुपेला,पावर हाउस,छावनी चौक, सेंट्रल एवेन्यू होते हुए वापस दुर्ग कार्यालय में आकर समाप्त हुई जहा रैली का स्वागत स्थानीय लोगो ने फूल बरसाकर भी किया,,,आपको बता दे कि 1 4 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह में फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज जिसमें रूई की गांठें, विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे, में अकस्मात आग लग गयी थी। आग को बुझाते समय जहाज में विस्फोटक सामग्री होने के कारण 66 अग्निशमन कर्मी आग की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व अग्नि से बचाव के उपाय बताने के लिए देशभर में यह दिवस मनाया जाता है।
