सविधान के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के अनुयायीयो ने 132 वी अंबेडकर जयंती के अवसर पर सेकडो की संख्या में भव्य शोभायात्रा निकाली और जय भीम के नारों के साथ शहर का भ्रमण किया…

Thecityreportnews@durg. संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर शुक्रवार को बुद्ध विहार समिति शंकरनगर द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जय भीम के नारे गूंजमान रहे। शोभायात्रा में बाबा साहेब के अनुयायी सैकड़ो की संख्या में जुटे। इस अवसर पर सुबह बुद्ध विहार शंंकरनगर में पंचशील ध्वजारोहण कर डॉ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया गया।दोपहर बाद बुद्ध विहार शंकरनगर से डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरजबाकलीवाल ने बुद्ध विहार समिति के पदाधिकारियों की मौैजूदगी में नीलाध्वज दिखाकर रवाना किया।

यह शोभायात्रा बुद्ध विहार से आर्यनगर,ग्रीन चौैक,सिंधी कॉलोनी,राजेन्द्र पार्क,नया बस स्टंैड, पटेल चौक,इंदिरा मार्केट,पोलसायपारा होते हुए वापस बुद्ध विहार प्रांगण पहुंची। जहांशोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल,राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,सभापति राजेश यादव,एमआईसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद अजीत वैद्य(अजय) के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए और उन्होने बाबा साहेब के अनुयायियों को जयंती समारोह की बधाई दी। लोगो ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।इस दौरान लोगो ने डीजे की धुन में नाज गाकर अपनी खुशियों का इजहार किया।शोभायात्रा में बुद्ध विहार समिति अध्यक्ष रामजी रंगारी, सचिव ज्ञानू बागड़े,उपाध्यक्ष नारद गोंडाने,सहसचिव अशोक मड़ामें, कोषाध्यक्ष संजय मेश्राम, संगठन सचिव प्रकाश बंसोड़,अंकेक्षक केएन वासनिक,दिलीप सुखदेवे,सीएच ढोक, किशोर गोस्वामी, किशोर चावरे, विजय मेश्राम,बौद्ध महिला मंडल अध्यक्ष रीता मेश्राम, खुशबु मेश्राम,अरुणा डोंगरे, गीता घरर्डे के अलावा बाबा अंबेडकर साहेब के दुर्ग-भिलाई के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
