मदरसा बोर्ड की 21 वें स्थापना दिवस न्यू सर्किट हाउस रायपुर मे मनाया गया

Thecityreportnews@durg. छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की स्थापना दिवस न्यू सर्किट हाउस रायपुर मे मनाया गया जहाँ छत्तीसगढ़ के सभी मदरसे के ज़िम्मेदार मौजूद थे गौरतलब है की स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के 21 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया है।
इस मौके पर छ.ग. मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट मदरसा शिक्षक, उत्कृष्ट मदरसा संचालकगण तथा समाज के प्रतिष्ठित जनों का भी सम्मान किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन विधायक अरुण वोरा,दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, हज कमेटी के अध्यक्ष असलम खान सहाब, उर्दू एकेडमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ,मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद सहित सभी धर्म के धर्म गुरु आदि लोग मौजूद थे जहाँ पर काफ़ी लोगों को सम्मानित किया गया साथ ही इस अवसर पर मदरसा अशरफिया को छत्तीसगढ़ के बेहतरीन मदरसे के खेताब से भी नवाज़ा गया।
