अलग अलग शहरों से आए 20 लोगों को उसके उपलब्धियां और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया…

Thecityreportnews@durg. दादा साहेब फालके इंडियन टेलिविज़न अवार्ड 2023 का आयोजन मुंबई के एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ की शिखा साहू को बेस्ट ऐक्टैस आँफ छत्तीसगढ़ अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो में अलग अलग शहरों से आए 20 लोगों को उसके उपलब्धियां और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक अखिलेश सिंह जी थे। और इस अवार्ड शो में मुख्य अतिथि और अतिथि के रूप में बॉलीवुड से ऐक्टर और ऐक्टैस आये हुए थे।
शिखा साहू ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं छत्तीसगढ़ में पैदा हुई और छत्तीसगढ़ का नाम मै पुरे शहरों ऊँचे स्थान पर अर्जित करना चाहती हूँ । इस सम्मान के लिए अपने एस एस फाउंडेशन के सभी सदस्यों और छत्तीसगढ़ वासियों का हृदय दिल से आभार व्यक्त करती हूँ।
