झिलमिल बनर्जी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं छत्तीसगढ़ का नाम पुरे शहरों से ऊँचे स्थान पर अर्जित करना चाहती हूँ….


Thecityreportnews@durg. दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2023 में छत्तीसगढ़ की झिलमिल बनर्जी को मिला ‘Best Model of the year 2023 का अवार्ड ये सम्मान विगत दिनों 11th जून मुंबई के हयात सेंट्रिक जुहू होटल में आयोजित ‘ दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2023 में दिया गया. इस अवार्ड शो में अलग अलग शहरों से आए 20 लोगों को उनकी उपलब्धियां और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक अखिलेश सिंह थे। और इस अवार्ड शो में मुख्य अतिथि और अतिथि के रूप में बॉलीवुड से ऐक्टर और ऐक्टैस आये हुए थे।

इस उपलब्धि को लेकर झिलमिल बनर्जी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं छत्तीसगढ़ का नाम पुरे शहरों से ऊँचे स्थान पर अर्जित करना चाहती हूँ । इस सम्मान के लिए अपने परिजन और छत्तीसगढ़ वासियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
