शहर के पोलसाय पारा तालाब की दुर्दशा का दुर्ग निगम को जिम्मेदार ठहराते युवा मोर्चा के लोगो ने निगम पहुंच की नारेबाजी …

Thecityreportnews@durg. दुर्ग के वार्ड 27 में स्तिथ पोलसाय पारा ता लाब जोकि शहर के बीचो बीच स्थिति है जिसकी दायनीय स्तिथि को लेकर युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू ने निगम प्रशासन व महापौर पर अनदेखी का पर आरोप लगाते हुए दुर्ग निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा की पोलसाय तलाब आज निगम की उदासीनता के कारण बद से बदतर स्थिति में है तलाब जलकुंभी उसे पटा हुआ है और तालाब के चारों ओर सिर्फ गंदगी का आलम है तलाब के पानी से अब बदबू भी आना शुरू हो गया है जिससे महामारी फैलाने का भी खतरा है

इस विषय को लेकर युवा मोर्चा ने पहले भी महापौर को अवगत कराया जा चुका है पर तलाब की स्तिथि और बुरी हो गई पर महापौर को आम जन की तकलीफ़ से कोई मतलब नहीं है यही हाल दुर्ग विधायक अरुण वोरा का है लगातार यहाँ से गुजरने के बाद भी इस तालाब की स्तिथी को नहीं देख पा रहे है पूरे दुर्ग के तलाबों की स्तिथि यहीं है, और जल्द ही मानसून भी आने वाला है फिर मानसून का बहाना लेकर निगम टाल मटोल करेगी युवाओ ने 15 दिन में साफ सफाई नहीं होने की स्तिथि में आंदोलन कर निगम के घेराव की चेतावनी दी हैं ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से नितेश साहू,चंद्रकांत साहू,लवकुश ताम्रकार,सुधीर बोयर,पीयूष मालवीय,सुधाकर बनवासी,मंगल राजपूत,देवेंद्र टंडन,पप्पू यादव,पप्पू देवांगन,निरंजन दुबे,समीर कौशल,मिंकु तम्रकार,शुभम कोंबे,विक्की सोनी,कमल सूर्या,अजय साहू,सोनू ख़ान,जनार्दन पांडेय,मोहित जैन,मोहित ताम्रकार,गोलू,ठाकुर,अरविंद राज,श्यामकुँवर,ललित यादव,घनश्याम कंदरा,तुषार राजपूत,तिलक यादव,रवि कुमार,सन्नी सारथी ,प्रकाश सारथी,मोंटी सरदार समीर सहित अनेक युवा उपस्थित थे ।
