श्री शलभ कुमार सिन्हा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा रक्षित केन्द्र, दुर्ग में आयोजित जनरल परेड की सलामी लेकर रक्षित केन्द्र, दुर्ग के शाखाओं का निरीक्षण किया गया…

Thecityreportnews@durg. दुर्ग जिले की कमान संभालने नवपदस्थ दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा (भापुसे. ) ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्तिथ ग्राउंड स्तिथ रक्षित केन्द्र में जनरल परेड की सलामी ली इस दौरान परेड सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण किया गया एवं उत्तम वेश-भूषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों निर्धारित एवं अच्छी वेशभूषा धारण करने निर्देशित किया गया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहनों का निरीक्षण किया गया जिसमें कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों की रख रखाओं का जायजा लिया गया। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा रक्षित केन्द्र, दुर्ग स्थित आर्म्स शाखा का निरीक्षण किया गया एवं आर्म्स- एम्युनेशन के रख-रखाव एवं सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देषित किया गया। तत्पष्चात् रक्षित केन्द्र, दुर्ग के गणवेष शाखा, वाहन शाखा कार्यालय, पुलिस साख सहकारी समिति, रोजनामचा शाखा, रीडर शाखा एवं कैश शाखा का निरीक्षण किया गया ।

इस दौरान जिले में पदस्थ श्री अनंत कुमार साहू, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग, श्री लक्ष्मण तिवारी भाप्रसे. ज़िला दुर्ग, श्री बैकर वैंभव रमणलाल, भापुसे. नपुअ, दुर्ग, श्री निखिल अशोक रखेचा, भापुसे. नपुअ भिलाईनगर, श्री प्रभात कुमार, भापुसे. पुअअ.-धमधा, श्री उमेश गुप्ता, परि.भापुसे., श्री आशीष बंछोर, रापुसे.नपुअ छावनी, श्री देवांश सिंह राठौर, रापुसे. पुअअ.पाटन, श्री सतीश ठाकुर, रापुसे. उपुअ (यातायात) जिला-दुर्ग, श्री सतानंद विंध्यराज, रापुसे. उपुअ (यातायात) जिला-दुर्ग, श्रीमती शिल्पा साहू, उपुअ (आईयूसीएडब्ल्यू) जिला दुर्ग, श्री नीलेश द्विवेदी, रापुसे. उपुअ (लाईन) जिला-दुर्ग, सुश्री अकांक्षा पाण्डेय, परि.उपुअ.दुर्ग, श्री रमेश चन्द्रा, रक्षित निरीक्षक, जिला-दुर्ग एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थिति थे।
