विश्व संगीत दिवस के अवसर पर एक बार फिर नयें पुरानें सुमधुर गीतों के साथ दुर्ग के पुरानें बस स्टैंड मे अपनी प्रस्तुति देनें जा रहा….

Thecityreportnews@दुर्ग. गीत संगीत से जन मानस का मनोरंजन कर सामजिक कार्यों मे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करने वाली शहर की लोकप्रिय बहुआयामि संस्था *कोशिश* शहर के कई उभरते हुए गायकों के साथ एक बार फिर दिनाक 21 जुन को विश्व संगीत दिवस पर एक बार फिर नये पुराने सुमधुर गीतों के साथ दुर्ग के पुराने बस स्टैंड मे अपनी प्रस्तुति देने जा रहा है
वहीं कार्यक्रम के आयोजक ज़ाहिद अली से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम मे संगीत के क्षेत्र मे विशिष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओ को भी सम्मानित किया जायेगा इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय शहर विधायक अरुण वोरा जी ,विशेष अतिथि एल्डरमेन एवं समाजसेविका रत्ना नारमदेव, प्रीती अजय बेहरा तथा कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़ के संचालक अनिल बल्लेवार जी होंगे।
कार्यक्रम मे दुर्ग – भिलाई के जानेमाने गायक श्री जानकी रमैया ज़ाहिद अली ,आरिफ हुसैन आरती जयकुमार शर्मिला दत्त ,नीतु साहू नरेन्द्र गहलोत पियूषा मनहरे, परवीन खान ,खुर्शीद बक्श ,संजय दहाटे, संजय लरोकर.रमेश पाण्डे अपनी सुमधुर आवाज़ से नये पुराने लोकप्रिय गीतो के चिराग 21 जुन की शाम होने जा रहे आयोजन के मंच को रौशन करेंगे कार्यक्रम का संचालन शहर के चितपरिचित गायक शारिक अली मन्नी जी और सुनील श्रीवास्तव करेंगे । इस अवसर पर कोशिश ग्रुप के समस्त पदाधिकारियों ने शहर की सम्माननीय जनता से कार्यक्रम में शिरकत कर गायकों की हौसला अफ्ज़ाई कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।
