
Thecityreportnews@Durg. सिविल लाइन वार्ड नंबर 40 सुराना कॉलेज वार्ड के पुलिस लाइन में पार्षद निधि से ओपन जिम एवं पेवर ब्लॉक टाइल्स लगाने के लिए आज भूमि पूजन दुर्ग के विधायक आदरणीय श्री अरुण वोरा जी, नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल जी, एवं छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद जी एवं वार्ड 40 की पार्षद श्रीमती नजहत परवीन जी के द्वारा भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कमलेश पटेल ,सांख्यिकी विभाग के अधिकारी सी बी साहू,सुरेन्द्र श्रीवास्तव,पुलिस विभाग के टोमन कुमार साहू,मेघराज देशमुख,रीतेश कुमर्रा ,लव पांडे,सचिन सिंह,राहुल भट्ट,पाशी अली,शौकत खान,आशिष सिंह दिग्विजय सिंह,सुखमनी, इन्द्राणी देशमुख, हलीमा खान,रेखा निर्मलकर, उर्वसी साहू सहित भारी संख्या में महिलाएं बच्चे उपस्थित थे।
