जीत हेमचंद यादव ने शहर में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर जताया आक्रोश….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग भारतीय जनता पार्टी और युवा भाजुयुमों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को नगर निगम का घेराव करने जा रही है,,वही इस विषय को लेकर भाजुयुमों के पदाधिकारी ने बताया की दुर्ग शहर के विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों एवं समस्याओं को लेकर भाजयुमो दुर्ग के लगभग 500 कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम दुर्ग का घेराव कर एवं उग्र आन्दोलन पश्चात् महापौर दुर्ग को ज्ञापन सौंपा जायेगा। वही जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में किए जाने वाले दुर्ग नगर निगम के घेराव और प्रदर्शन को लेकर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी महोदय के लिए भी सूचना बतौर आवेदन जारी किया गया है।
