कुरैशी बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले और सुन्नी वल जमात में अपना अच्छा प्रभाव रखने वाले हाजी अफसर कुरेशी की सभी के दिलों में उनकी काफी इज्जत….
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. तकिया पारा निवासी हाजी अफसर कुरैशी जो की विगत 80 /90 वर्षों से तकिया पारा दुर्ग में निवासरत थे आज उनके इंतेकाल पर उन्हें गंजपारा मुस्लिम कब्रिस्तान दुर्ग में सुपुर्दे खाक किया गया इनके निधन की खबर सुनकर आकोला, अमरावती, नागपुर, कमठी, विदर्भ महाराष्ट्र दुर्ग रायपुर भिलाई छत्तीसगढ से सैकड़ों की संख्या में इनके चाहने वाले मैयत में उपस्थित होकर नमाजे जनाजा में शामिल हो कर इन्हें खिराजे अकीदत पेश किए गौरतलब है कि कुरैशी बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले और सुन्नी वल जमात में अपना अच्छा प्रभाव रखने वाले हाजी अफसर कुरेशी की अब चौथी पीढ़ी तकिया पारा में निवासरत है उनके निधन से दुर्ग सुन्नी मुस्लिम जमात जमात में खिराजे अकीदत (श्रद्धांजलि) अर्पित की और उनकी मगफिरत की दुआएं की गई। गैर तलब है की मरहूम हाजी अफसर साहब कुरैशी बिरादरी के साथ साथ सुन्नी मुस्लिम जमात के अनेकों पदो मे रह कर समाज के सेवा करते रहे है।
इनके निधन से दुर्ग सुन्नी जमात को बहुत बड़ी छती हुईं हैं इस अवसर पर कुरेश बिरादरी के अलावा सुन्नी जमात के पार्षद अब्दुल गनी , पूर्व मुतवल्ली अहमद अली, पूर्व मुतवल्ली जाहगीर खान,अबुल हसन नियाजी,अंजुमन के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मुजीब,रऊफ कुरैशी,साबिर मंसूरी,अब्दुल रज्जाक, शेख अमीर,अब्दुल मुसववीर बाबा भाई,रऊफ खान,समाज सेवी मोहम्मद रजा,परवेज खान बल्लू , अमीन अहमद कुरैशी इत्यादि लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
