मणिपुर में हिंसा की स्थिति को पनपता देख, हर भारतवासी पीडित है, ऐसे में शांति की मिसाल पेश करते हुए “बाईकर बंधु” भिलाई इस्पात नगरी से वर्धा गांधी आश्रम के लिए 25 का दल रवाना हुआ, जिसमें श्री सुभोजित बोस लीड कर रहे है….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. शांति की अपील करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव,श्री अरुण सिंह सिसोदिया, पूर्व सचिव श्री महेश जयसवाल, जिलाध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष श्री सरसीज घोष और श्री सुनील चौधरी जिला कांग्रेस महामंत्री के नेतृत्व में नाश्ता का आयोजन कर एवं दायित्व देकर मंगल कामना करते हुए शांति दूतों को रवाना किए।
हमारे देश एवं समाज में शांति स्थापित हो और गांधीजी के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को इसकी प्रेरणा दें इस उद्देश्य से, यह यात्रा को शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में श्री रफी मिर्जा स्पोकन इंग्लिश के गुरु भी शामिल रहे।
